ग्वालियर । इंदिरा गांधी काम-काजी महिला आवास छात्रावास, एस.ए.एफ. रोड कम्पू में आज रोटरी क्लब ग्वालियर हेरिटेज द्वारा वाटर प्यूरीफायर फिट कर उसका विधिवत लोकार्पण किया गया। इस महिला छात्रावास में बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं एवं अध्ययनरत छात्राएं निवासरत हैं, जिन्हें लंबे समय से शुद्ध पेयजल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

वाटर प्यूरीफायर स्थापित होने से छात्रावास में निवासरत महिलाओं और छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने रोटरी क्लब ग्वालियर हेरिटेज की इस जनहितकारी पहल की सराहना की और इसे स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ग्वालियर हेरिटेज के अध्यक्ष रोटे. मनोज वर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर व्यक्ति का अधिकार है, इसी भावना के साथ यह सेवा प्रकल्प पूरा किया गया है।

इस अवसर पर रोटे. ममता वर्मा, रोटे. एन.के. गोयल, रोटे. सुरेंद्र श्रीवास्तव, रोटे. जगदीश भोला, रोटे. शरद भारद्वाज, रोटे. पूजा भारद्वाज, रोटे. राकेश अग्रवाल एवं रोटे. राजेश जैन उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम के संयोजक रोटे. एन.के. गोयल थे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
More Stories
रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण
रोटरी हैरिटेज क्लब का नव वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने पट्रोल पंप पर पहुँचकर “शक्ति दीदियों” का बढ़ाया हौसला