February 6, 2026

रोटरी हैरिटेज क्लब का नव वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 

ग्वालियर। रोटरी हैरिटेज क्लब का नव वार्षिकोत्सव दिनांक 11 जनवरी 2026 को नौगज़ा रोड, शिंदे की छावनी स्थित होटल शाह इम्पीरियल में अत्यंत हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने सपरिवार उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष रोटे. मनोज वर्मा द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान प्रत्येक आयु वर्ग के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में रोटे. एन. के. गोयल एवं रोटे. अंकिता द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं कपल बलून प्रतियोगिता और हाउजी गेम ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वरुचि भोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रोटे. विजय सिंह जादौन द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से

रोटे. गजेंद्र सिंह कुशवाह, रोटे. राकेश अग्रवाल, रोटे. प्रभात अग्रवाल, रोटे. शरद भारद्वाज, रोटे. पूजा भारद्वाज, रोटे. अमित सेठी, रोटे. राकेश सिंह राठौर, रोटे. जितेंद्र सिंह भदौरिया, रोटे. जगदीश भोला, रोटे. राहुल गुप्ता, रोटे. विजय सिंह जादौन, रोटे. आशीष विश्वकर्मा, रोटे. अमित कुमार सिंह, रोटे. हेमंत सिंह, रोटे. एन. के. गोयल, रोटे. संदीप मिठास, रोटे. राजेश जैन, रोटे. प्रभात पुनिया, रोटे. जोगेंद्र सिंह राजपूत, रोटे. गिरीश पाल, रोटे. गजराज सिंह भदौरिया एवं रोटे. प्रशांत सिंह भदौरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक रोटे. संदीप मिठास रहे, जिनके कुशल संयोजन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।