26 रेलकर्मी और 2 अधिकारियों को मिला सम्मान, सूबेदारगंज में गरिमामयी समारोह
प्रयागराज/सूबेदारगंज। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा भारतीय रेल रेलपथ मशीन प्रशिक्षण केंद्र (IRTMTC), सूबेदारगंज के नवप्रभा सभागार में ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्रा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वागत किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया।
समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार सहित विभिन्न मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
झांसी मंडल को मिली उपलब्धियां
महाप्रबंधक ने झांसी मंडल एवं उसके अंतर्गत आने वाले इकाइयों को कुल 10 शील्ड प्रदान कीं। इनमें प्रमुख रूप से
वाणिज्य शील्ड
ट्रैक मशीन शील्ड
समग्र इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड
सामान्य सेवा एवं ऊर्जा दक्षता शील्ड
माल भाड़ा परिचालन शील्ड
समय पालन सुधार शील्ड
स्क्रैप संग्रहण शील्ड
सर्वश्रेष्ठ कारखाना राजभाषा शील्ड शामिल हैं
इसके अलावा महाराजा छत्रसाल स्टेशन को सर्वोत्तम स्टेशन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जबकि यांत्रिक विभाग को सर्वोत्तम कोचिंग रैक कप से सम्मानित किया गया।
रेलकर्मियों का हुआ सम्मान
समारोह में झांसी मंडल के 26 रेलकर्मियों और 2 रेल अधिकारियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
महाप्रबंधक का संबोधन
महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि रेल सप्ताह समारोह आत्ममूल्यांकन का अवसर देता है और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पहचान दिलाता है। विभिन्न विभागों के कार्य निष्पादन के आधार पर दी जाने वाली दक्षता शील्ड भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
उन्होंने कहा कि सभी रेलकर्मियों के समर्पण और टीमवर्क के चलते उत्तर मध्य रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले समय में प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
More Stories
45, 35 या 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर? सरकार ने बताया सच
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की चेतावनी: भारत को रहना होगा सावधान
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर खत्म हो जाता है अनुसूचित जाति का दर्जा