ग्वालियर। गहोई वैश्य समाज खासगी बाजार महिला मंडल पंचायत का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ, कार्यक्रम में गहोई वैश्य समाज रजि बृहत्तर ग्वालियर के अध्यक्ष दिलीप तपा, बृहत्तर महिला मंडल की मंत्री एवं खासगी पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अल्का पहारिया, पूर्व अध्यक्ष दिलीप लहरिया, मंत्री राहुल पहारिया एवं वरुण कस्तवार ने मंच की शोभा बढ़ाई। नव निर्वाचित नवनियुक्त अध्यक्ष पूनम पहारिया ने अपनी टीम मेंबर मंत्री गीता डेंगरे ,कोषाध्यक्ष अनीता पहारिया, उपाध्यक्ष मधु कनकने , प्रचार मंत्री अल्का कंदेले, उप मंत्री पूनम छिरौल्या , वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण कुदरिया , कार्यकारिणी उषा अमर , राधा कस्तवार,सपना कस्तवार के साथ अपने-अपने दायित्व की शपथ ग्रहण की। नवनियुक्त अध्यक्ष पूनम पहारिया ने बताया कि महिलाओं के लिए हम समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ,बच्चों के लिए सामाजिक जुड़ाव के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालक गीता डेंगरे एवं आभार अनीता पहारिया ने किया।
More Stories
रोटरी क्लब ग्वालियर हेरिटेज ने कामकाजी महिला छात्रावास में वाटर प्यूरीफायर का किया लोकार्पण
रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण
रोटरी हैरिटेज क्लब का नव वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न