October 26, 2025

ग्वालियर में खाटू श्याम जी का 55वां वार्षिक महोत्सव 29 अक्टूबर से शुरू

ग्वालियर। परम श्रद्धेय भक्त शिरोमणि श्याम लीन श्री किशन बाबा जी के आशीर्वाद से 55वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव 29 अक्टूबर से आरंभ होगा। यह आयोजन श्री श्याम मंडल श्याम हवेली (रजि.) द्वारा बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव से किया जा रहा है। मंडल के अध्यक्ष एम.के. अग्रवाल और सचिव राजकुमार सर्राफ ने बताया कि 29 अक्टूबर को विशाल शाही पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो ग्वालियर शहर की भक्ति और रंग-रौनक का संगम बनेगी। पालकी यात्रा जीवायएमसी क्लब अचलेश्वर मंदिर रोड से प्रारंभ होकर इंदरगंज, दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार होते हुए डीडवाना ओली, गश्त का ताजिया से होते हुए राम मंदिर पर संपन्न होगी।

इस वर्ष का विशेष आकर्षण रहेगा —                                              पूरी सड़क पर श्री श्याम प्रभु के लिए नया लाल कार्पेट बिछाया जाएगा, जो ग्वालियर में पहली बार होगा।

यात्रा में दो हंस वाहिनी, दो ऊंट, डबल डेकर साउंड गाड़ी, विशाल नंदी, और उज्जैन के अघोरियों द्वारा तांडव नृत्य रहेगा।

जयपुर के 25 कलाकारों का कालबेलिया नृत्य प्रदर्शन भक्तों को मंत्रमुग्ध करेगा।

कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार टिबडेवाल (फरीदाबाद) रहेंगे। इसके साथ ही श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा भी इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी।