ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम नगर आगमन पर ग्वालियर में उनका भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने एकत्र होकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्टेशन पर स्वागत के बाद श्री पवैया वी.आई.पी. सर्किट हाउस, मुरार पहुँचे, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

भावुक हुए जयभान पवैया
इस अवसर पर उत्साहपूर्ण माहौल के बीच कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह देखकर जयभान सिंह पवैया भावुक हो गए। अपने संबोधन में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले इस प्रेम और सम्मान का ऋण चुकाना उनके लिए आसान नहीं होगा।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, आशीष अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल, रामबरन सिंह गुर्जर, महेंद्र यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, मनोज तोमर, राकेश खुरासिया, सुमन शर्मा, समीक्षा गुप्ता, अशोक शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसके अलावा जिला महामंत्री राजू पलैया, बिट्टू तोमर, जवाहर प्रजापति, हरिमोहन पुरोहित, कंवर मंगलानी, प्रयाग तोमर, महेश भदौरिया, विपुल गुप्ता, राजू सेंगर, गिर्राज व्यास, राजू सेठ, सुघर सिंह पवैया, धर्मेंद्र कुशवाह, नवीन चौधरी, राहुल भदौरिया, रामू जादौन, गजेंद्र सिंह राठौड़, अनुरुद्ध सिंह चौहान, रूपेंद्र चौहान, महेंद्र बैस, योगेंद्र सिंह परिहार, सत्येंद्र भदौरिया, भूरादिनेश शर्मा, निशांत राय, कम्मोद सिंह, प्रिया तोमर, वंदना खटीक, प्रीति थोरात और ज्योति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधिकारिक जानकारी
इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे द्वारा दी गई।
More Stories
45, 35 या 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर? सरकार ने बताया सच
महिला योग शक्ति दिवस में 23 महिलाओ का हुआ सम्मान
अतिक्रमण हटाओ अभियान: मदाखलत अमले ने किया सामान जब्त