ग्वालियर। शुक्रवार, 19 दिसंबर की शाम को माधव मंगलम पैलेस (ताज ऊषा किरण पैलेस के पास, नदी गेट चौराहा) में जादूगर दीप कुमार के विश्व प्रसिद्ध इंद्रजाल मैजिक शो का भव्य शुभारंभ हुआ। शो का उद्घाटन ग्वालियर पूर्व विधायक श्री सतीश सिकरवार एवं ग्वालियर महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने दीप प्रज्वलन कर किया।

पहले ही शो से जादूगर दीप कुमार ने दर्शकों को ऐसा मंत्रमुग्ध किया कि पूरा प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इंद्रजाल, माइम मैजिक और अत्याधुनिक जादुई करतबों ने हर उम्र के दर्शकों को अचंभित कर दिया। दर्शकों ने कहा कि ऐसा रोमांचक और पारिवारिक मनोरंजन बहुत कम देखने को मिलता है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर आनंद लिया जा सके।
पल–पल नया चमत्कार, हर दृश्य में रोमांच
शो के दौरान जादूगर दीप कुमार ने कभी मंच पर बुलाकर एक युवती को 10 फीट हवा में उड़ाया, तो कभी उसे चार भागों में विभाजित कर सबको हैरान कर दिया। कभी खूंखार गोरिल्ला का रूप धारण कर दर्शकों को हतप्रभ किया, तो कभी हास्य से भरपूर जादुई करतबों से ठहाके लगवाए। विश्वस्तरीय माइम मैजिक शो ने दर्शकों को पूरी तरह चकित कर दिया।
सामाजिक संदेशों से भरपूर मैजिक शो
यह जादू शो केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, नशे से दूर रहें, अपराध न करें जैसे सामाजिक संदेशों को भी प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
शो का समय और टिकट जानकारी
शनिवार से रोज़ाना दो शो आयोजित किए जाएंगे—
🕒 दोपहर 3 बजे
🕕 संध्या 6 बजे
रविवार को तीन शो होंगे—
🕛 दोपहर 12 बजे
🕒 3 बजे
🕕 संध्या 6 बजे
🎟️ टिकट सुबह 10 बजे से हॉल पर उपलब्ध रहेंगे।
🌐 ऑनलाइन टिकट बुकिंग: www.jadugardeepkumar.com
शो आयोजक श्री रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह जादू शो शुक्रवार से शुरू हो चुका है और लगातार चलता रहेगा। ग्वालियरवासियों के लिए यह एक यादगार और रोमांच से भरपूर अनुभव साबित हो रहा है।
More Stories
प्रशासन और समाज की साझी पहल से मर्सी होम में लौटी मुस्कान
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: संपत्तिकर शिविरों से एक दिन में ₹1 करोड़ राजस्व
आरटीओ टैक्स छूट में लेतलाली से ऑटोमोबाइल सेक्टर संकट में, व्यापारी चिंतित