ग्वालियर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 68 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 68 आवेदनों में से 32 दर्ज किए गए। शेष 36 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में स्कूलों में प्रवेश, राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए। जन-सुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।
संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया, श्री विनोद सिंह एवं श्रीमती जूही गर्ग ने जन सामान्य से आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की।
More Stories
महिला योग शक्ति दिवस में 23 महिलाओ का हुआ सम्मान
अतिक्रमण हटाओ अभियान: मदाखलत अमले ने किया सामान जब्त
प्रधानमंत्री मोदी जी का दीपावली उपहार — 375 रोजमर्रा की वस्तुएँ सस्ती हुईं