ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आगामी प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक महाराज बाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक विनय जैन ने मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले आगामी प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा संगठन में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल पार्टी के मूल विचारों से परिचित होते हैं, बल्कि उन्हें आत्मसात कर एक अनुशासित नागरिक के रूप में समाज के सामने प्रस्तुत होते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को रात्रि विश्राम भी प्रशिक्षण स्थल पर ही करना होगा।
इसी क्रम में कल भगत सिंह मंडल में इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री जवाहर प्रजापति, बिट्टू धर्मेंद्र तोमर, राजू पलैया, दीपक शर्मा सहित सभी मंडलों के बैठक प्रभारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे द्वारा दी गई।
More Stories
कृषि विभाग की सलाह—जल निकासी रखें दुरुस्त, जल्दबाजी में न करें कटाई
तिरंगे में लिपटा भिण्ड का लाल, नम आंखों से गांव ने किया वीर शहीद को नमन
ग्वालियर व्यापार मेले को बड़ी सौगात: ऑटोमोबाइल बिक्री पर रोड टैक्स में 50% छूट