ग्वालियर। जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से खनिज डस्ट का परिवहन करते हुए एक 22 चक्का डंपर को पकड़ा है। जप्त किए गए डंपर को संबंधित थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है।
कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले में गिट्टी, मुरम, रेत एवं डस्ट के अवैध उत्खनन व परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान डंपर क्रमांक RJ 11 CG 6576 को रोका गया। जांच में पाया गया कि डंपर में बिना रॉयल्टी चुकाए अवैध रूप से डस्ट का परिवहन किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन पर डंपर को तत्काल जप्त कर लिया गया तथा आगे की कार्रवाई हेतु उसे संबंधित थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त किसी भी वाहन अथवा व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
More Stories
प्रशासन और समाज की साझी पहल से मर्सी होम में लौटी मुस्कान
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: संपत्तिकर शिविरों से एक दिन में ₹1 करोड़ राजस्व
आरटीओ टैक्स छूट में लेतलाली से ऑटोमोबाइल सेक्टर संकट में, व्यापारी चिंतित