February 6, 2026

“डबल इंजन सरकार का असर: दो साल में निवेश, रोजगार और जनकल्याण में ऐतिहासिक प्रगति”

ग्वालियर | मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं ग्वालियर प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की डबल इंजन सरकार ने बीते दो वर्षों में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास किए हैं, जिससे मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा हुआ है।

🏭 औद्योगिक विकास एवं निवेश

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा धार में पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन

3 लाख लोगों को रोजगार

6 लाख कपास उत्पादकों को लाभ

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एवं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से

₹32 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव

23 लाख से अधिक रोजगार सृजन

एक वर्ष में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव लाने वाला देश का तीसरा राज्य बना मध्यप्रदेश

🤝 गरीब कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा

गरीबी मुक्त मध्यप्रदेश के लक्ष्य से गरीब कल्याण मिशन की शुरुआत

इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4800 श्रमिक परिवारों को ₹224 करोड़ का भुगतान

मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना

6.81 लाख जरूरतमंदों को ₹6430 करोड़ की सहायता

गिग वर्कर्स को संबल योजना में शामिल

56 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹4330 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन

पीएम जनमन योजना के तहत 21 जिलों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन

बैगा, भारिया एवं सहरिया युवाओं के लिए विशेष बटालियन गठन की घोषणा

🚍 परिवहन, ऊर्जा एवं अधोसंरचना

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर में 550+ ई-बसें

रीवा, दतिया एवं सतना हवाई अड्डों का लोकार्पण

प्रदेश में कुल 8 हवाई अड्डे

रायसेन के उमरिया में रेल मैन्युफैक्चरिंग सेंटर की स्थापना प्रस्तावित

मुरैना में सोलर प्लस योजना के तहत 2.70 रुपये प्रति यूनिट बिजली

2000 मेगावाट सोलर पार्क एवं 1000 मेगावाट ऊर्जा भंडारण परियोजना स्वीकृत

💧 जल संसाधन एवं सिंचाई

केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन

पार्वती–कालीसिंध–चंबल लिंक परियोजना पर त्रिपक्षीय समझौता

तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए महाराष्ट्र से एमओयू

पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत 133 सिंचाई परियोजनाएं निर्माणाधीन

सिंचाई क्षमता 63.66 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 77.47 लाख हेक्टेयर

🏘️ शहरी एवं ग्रामीण विकास

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 10 लाख आवास

पीएम स्वनिधि योजना

2.90 लाख पथ विक्रेताओं को ₹1122 करोड़ का ऋण

प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र

मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना

एक बगिया माँ के नाम से महिला सशक्तिकरण

राजस्व मामलों के ऑनलाइन निराकरण हेतु साइबर तहसील 2.0

19 धार्मिक नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र शराब मुक्त घोषित

⚖️ सुशासन, संस्कृति एवं सुरक्षा

9 वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रकरणों का निराकरण

बिजली समस्याओं हेतु 1912 हेल्पलाइन

शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता वितरण में संशोधन

ई-समन एवं ई-वारंट प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में अग्रणी

विक्रमादित्य 2025 के अंतर्गत महानाट्य का आयोजन

श्रीराम वनगमन पथ (1450 किमी) एवं श्रीकृष्ण पाथेय परियोजना

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां प्रारंभ

🏥 स्वास्थ्य, पर्यटन एवं पर्यावरण

पीएम श्री एंबुलेंस सेवा

पीएम हेलीकॉप्टर पर्यटन एवं वायु पर्यटन सेवा

सागर, मुरैना, शहडोल, बालाघाट, नर्मदापुरम में आयुर्वेद कॉलेज

चीता कॉरिडोर — गांधी सागर अभ्यारण्य

भोपाल वोट क्लब में शिकारा सेवा