October 26, 2025

“यूनिटी मार्च” से युवाओं में एकता और आत्मनिर्भरता की भावना जगाना ही मुख्य उद्देश्य — सांसद भारत सिंह कुशवाह

 

ग्वालियर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में सरदार@150 यूनिटी मार्च’ का आयोजन 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक किया जाएगा। इसी क्रम में ग्वालियर में भी यह आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल द्वारा उद्घाटित ग्वालियर मेडिकल कॉलेज से यूनिटी मार्च की शुरुआत होगी, जिसमें लगभग 5 हजार युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य युवाओं में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को सशक्त बनाना है। इस दौरान युवाओं को “नशा मुक्त भारत”, “वोकल फॉर लोकल” जैसे अभियानों से भी जोड़ा जाएगा।                                                             कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां

आयोजन की शुरुआत : 31 अक्टूबर 2025

स्थान : ग्वालियर मेडिकल कॉलेज परिसर

सहभागिता : 5,000 से अधिक युवा, एनसीसी, एनएसएस एवं सामाजिक संगठन

उद्देश्य : युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना का प्रसा

🌍 देशव्यापी चार प्रवाह

सांसद श्री कुशवाह ने बताया कि यह यात्रा चार प्रवाहों में निकलेगी —

1. गंगा प्रवाह – दिल्ली से आरंभ

2. यमुना प्रवाह – जयपुर से आरंभ

3. नर्मदा प्रवाह – नागपुर से आरंभ

4. गोदावरी प्रवाह – मुंबई से आरंभ

ये सभी प्रवाह विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेंगे और अंततः आनंद (गुजरात) में एक साथ मिलेंगे।

सांसद कुशवाह के शब्दों में

“सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, सेवा और दृढ़ता का प्रतीक है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही युवा भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बना सकते हैं।”                                                                          पत्रकार वार्ता में उपस्थित – प्रदेश सह संयोजक लोकेंद्र पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह तोमर, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, उदय अग्रवाल, टोली सह संयोजक उमेश जोशी व रानू राजावत उपस्थित रहे।