October 26, 2025

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर सुरों का बसेरा द्वारा भव्य आयोजन

ग्वालियर। नवरात्रि के आगमन से पूर्व माता रानी के स्वागत में सुरों का बसेरा द्वारा गूंज संगीत स्टूडियो, दाल बाजार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर लगभग 40 महिलाओं और 15 जरूरतमंद बच्चों ने भाग लेकर मां दुर्गा की भक्ति में रंग जमाया।

 

✨ गरबा और भक्ति का संगम

 

मां के दरबार में सजे इस कार्यक्रम में सभी महिलाएँ भगवा परिधान में सजी-धजी नजर आईं और भजनों की धुन पर गरबा-डांडिया खेलते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विशेष प्रस्तुति के रूप में “काला चश्मा, रैपवॉक” थीम ने सभी का दिल जीत लिया और उपस्थित जनों से खूब सराहना पाई।

 

👧👦 नन्हें सितारों का उत्सव

 

जरूरतमंद बच्चों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। उन्होंने कविता, नृत्य, गायन और कला प्रदर्शन के साथ-साथ माता रानी के रूप में सजीव प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।

बच्चों द्वारा बनाई गई मां की भव्य मूर्ति भी कार्यक्रम का आकर्षण रही।

अंत में सभी प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

 

🎤 आयोजन की विशेष झलक

 

कार्यक्रम का संचालन – शिवांगी शर्मा (डायरेक्टर एवं एंकर, सुरों का बसेरा)

 

आयोजन की अगुवाई – सतीश अग्रवाल (संचालक, गूंज स्टूडियो)

 

उत्साहवर्धन – शैली शर्मा पांडे (संस्थापिका, सुरों का बसेरा)

 

 

🌟 विशेष उपस्थिति

 

इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में कई सहेलियों ने मां के दरबार को रौशन किया, जिनमें प्रमुख नाम हैं –

विनीता अग्रवाल, मोनिका भदौरिया, रितु सक्सेना, सुजाता यदुवंशी, पिंकी यदुवंशी, ज्योति दुबे, अर्चना दानवे, सुजाता माने, मंजू अग्रवाल, नीता अग्रवाल, अनामिका शर्मा, कोमल बाथम, लता लहरिया, सरोज आर्य, रेणु राजपूत, वंशिका जैन, सुधा रावत, अर्चना शर्मा, अंजु मस्तागर, अंजना खन्ना, अमृता गुप्ता, अमिता गवर्कर, ममता गांधी, संध्या शिवसागर आदि।

 

👏 मंच पर चमके नन्हें कलाकार

 

खुशी बाथम, सहने परिहार, कार्तिक परिहार, अंजलि, देव होझ, तनु, ऋषि, तनवी, अंशु, अंशिका आदि बच्चों ने अपनी प्रतिभा

से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।