ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों को भी अपने जीवन में अपनाएं, क्योंकि पढ़ लिखकर देश के विकास में योगदान कर सकते है, लेकिन खेलों के माध्यम से हम अपना पूरी दुनिया में रोशन कर सकते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि देश के युवा खेलों के माध्यम से अपने स्कूल गांव एवं शहर और देश का नाम रोशन करें। जिसको लेकर उन्होनें संपूर्ण भारतवर्ष में सांसद खेल महोत्सव प्रांरभ किया। विधानसभा अध्यक्ष तोमर, गुरूवार लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान (एलएनआईईपी) ग्वलियर में सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। सांसद खेल महोत्सव के क्रिकेट के सेमीफाईनल में भितरवार विधानसभा की टीम विजेता रही एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा की टीम उपविजेती रही, जिन्हें तोमर ने पुरूस्कृत कर बधाई दी।

इस मौके पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि खेल महोत्सव में बच्चों के साथ-साथ युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया है। उन्होनें पुन: दोहराया कि विजेता टीमों को संसद भवन और पर्यटकों स्थलों की सैर कराएगें। ग्वालियर में खेलों के बढ़ावा देने के लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा, ताकि बच्चे खेलों में ग्वालियर का नाम रोशन कर सकें।
इस दौरान अतिथियों द्वारा विजेता क्रिकेट, कबडडी, खो-खो, बॉलीवॉल, बेसवॉल, फुटवॉल, रस्साकसी, योगासन, मैराथन, कुष्ती आदि खेलों के विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, शील्ड, मेडल, ट्रैकसूट एवं नगद राशि से पुरूस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण, प्रेमसिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, रामेश्वर भदौरिया, पूर्व नगर निगम सभापति राकेश माहौर, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, अशेाक जादौन, सुशील वर्मा आदि उपस्थित रहें।
वर्चुअल जुड़े प्रधानमंत्री मोदी
सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर गुरूवार को एलएनआईपीई में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल जुड़े और उन्होनें खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा खेलों के माध्यम से आगें बढ़े और देश का नाम रोशन करें।
More Stories
135 जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराईं “आटा चक्की”
मंत्री नहीं, जनसेवक: प्रद्युम्न सिंह तोमर की जनसुनवाई से मिल रहा समस्याओं का हल
महात्मा फुले और सावित्रीबाई ने शिक्षा से समाज को जगाया : सांसद भारत सिंह कुशवाह