February 13, 2026

जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

 

ग्वालियर। जिले में सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि बच्चों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। यह निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम सहित महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सीईओ रावत ने पोषण ट्रैकर एप के डाटा की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पोषण ट्रैकर एप में ग्वालियर जिला संभाग में दूसरे स्थान पर है, जबकि आभा आईडी एवं अपार आईडी की एंट्री के मामले में ग्वालियर संभाग में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए।

साथ ही पोषण ट्रैकर एप में नियमित रूप से डाटा एंट्री सुनिश्चित करने एवं अति कम वजन के बच्चों को एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) की क्षमता के अनुरूप भर्ती कर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं उनकी प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

जिला प्रशासन द्वारा कुपोषण मुक्ति एवं बच्चों के समग्र विकास हेतु सतत निगरानी और समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।