ग्वालियर। शहर में नगर निगम ग्वालियर द्वारा पालतू पशुओं (कुत्ता एवं बिल्ली) के पंजीयन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा समस्त पालतू पशु पालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने पालतू पशुओं का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं।
नोडल अधिकारी पालतू पशु श्री गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशन में यह पंजीयन कार्य चिड़ियाघर परिसर में किया जा रहा है। सभी पशु स्वामियों से अनुरोध है कि वे 15 दिवस के भीतर चिड़ियाघर में उपस्थित होकर अपने कुत्ता एवं बिल्ली का पंजीयन कराएं। निर्धारित अवधि में पंजीयन नहीं कराने की स्थिति में पशु स्वामी से निर्धारित पंजीयन शुल्क का 10 गुना जुर्माना वसूलने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए पालतू पशु पालक हेल्पलाइन नंबर 8435251465 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
पंजीयन / नवीनीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
पालतू पशुओं के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे—
पशु स्वामी का आधार कार्ड (फ्रंट एवं बैक साइड फोटो)
पता प्रमाण हेतु वोटर कार्ड / बिजली बिल / ड्राइविंग लाइसेंस
पशु स्वामी का मोबाइल नंबर
पशु स्वामी का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो – 02
पालतू पशु (कुत्ता/बिल्ली) का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो – 02
भारतीय पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकृत पशु चिकित्सक द्वारा प्रमाणित एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कार्ड
पशु स्वामी के साथ उसके पालतू पशु का संयुक्त फोटो – 01
नगर निगम ग्वालियर ने समस्त पालतू पशु पालकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर पंजीयन कराकर नियमानुसार सहयोग प्रदान करें।
More Stories
केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को करता है सशक्त – सिलावट
“डॉक्टर इस धरती के ईश्वर, कोरोना काल में मानवता की रक्षा की” — राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
ऑस्ट्रेलिया में बड़ा फैसला: 16 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, नियम तोड़ा तो 300 करोड़ का जुर्माना