October 26, 2025

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देवतालाब शिव मंदिर में शिवलोक का निर्माण होगा।

लाड़ली बहनों को सौगात दीपावली पर बहनों के लिए सीएम यादव का तोहफ़ा

🕉️ देवतालाब, बनारस और प्रयागराज अनूठा धार्मिक त्रिकोण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मऊगंज के देवतालाब स्टेडियम में 241 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने देवतालाब को आस्था, इतिहास और आनंद का संगम बताते हुए कहा कि “देवतालाब, काशी और प्रयागराज मिलकर एक अनूठा धार्मिक त्रिकोण बनाते हैं”

✨ शिवलोक निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देवतालाब शिव मंदिर में शिवलोक का निर्माण होगा। वहीं, देवतालाब के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। नईगढ़ी और देवतालाब में नए तहसील भवन भी बनाए जाएंगे।

🌊 बहुती जल प्रपात बनेगा पर्यटन का केंद्र

पर्यटन विकास निगम के माध्यम से बहुती जल प्रपात को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, देवतालाब कॉलेज में ऑडिटोरियम और अतिरिक्त कक्षों का निर्माण होगा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों के लिए नए छात्रावास बनाए जाएंगे।

किसानों और लाड़ली बहनों को सौगात

🚜 किसानों और लाड़ली बहनों को सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना से रीवा, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिले के 1 लाख 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
👉 साथ ही, “दीपावली के बाद से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे, जिसे 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा।”

 आत्मनिर्भर भारत और विकास की राह

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की नीतियों का केंद्र बिंदु बन गया है। खेत में किसान और सीमा पर जवान का सम्मान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। रीवा के सोलर प्लांट से दिल्ली मेट्रो को बिजली मिल रही है और पतंजलि संस्थान के निवेश से लाखों किसानों को लाभ होगा।

🎶 सांस्कृतिक प्रस्तुति और सम्मान

कार्यक्रम में बनारस से आए लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों को सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की।

📌 मऊगंज को मिली 241 करोड़ की सौगात

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि “डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने कम समय में ऐतिहासिक विकास किया है। आज मऊगंज को 241 करोड़ रुपए की सौगात मिली है।”