February 6, 2026

ग्वालियर व्यापार मेला में कथक डांस वर्कशॉप बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

ग्वालियर। श्रीमंत माधव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला अधिकरण एवं आई.डी.टी. सेलिब्रिटी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में पहलाद इन होटल में एक भव्य कथक डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस विशेष वर्कशॉप में इंडियाज़ गॉट टैलेंट की विजेता एवं प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ. रागिनी मक्कड़ ने बच्चों को शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया।
यह डांस वर्कशॉप दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चली, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों में नृत्य सीखने को लेकर गजब का जोश और समर्पण देखने को मिला। प्रशिक्षण के दौरान कथक की भाव-भंगिमा, ताल और लय की सुंदर प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था के अध्यक्ष सोनू घोलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह डांस वर्कशॉप 3 जनवरी को भी आयोजित की जाएगी, जिससे और अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को सीखने का अवसर मिल सके।
4 जनवरी को होगा “ग्वालियर गॉट टैलेंट” का ग्रैंड फिनाले
उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को ग्रैंड फिनाले – “ग्वालियर गॉट टैलेंट” का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग एवं ब्राइडल कंपटीशन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।
ग्रैंड फिनाले का आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।