ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) एवं पुलिस अधीक्षक अजाक, ग्वालियर सतेन्द्र सिंह तोमर के निर्देश पर चिन्हित/परिलक्षित (हॉटस्पॉट) क्षेत्रों में समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता तथा उनके विधिक अधिकारों के संरक्षण हेतु जनचेतना शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.01.2026 को उप पुलिस अधीक्षक अजाक, ग्वालियर विजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजाक निरी0 अनीता गुर्जर एवं थाना अजाक की टीम द्वारा नदी पार टाल, मुरार क्षेत्र में जनचेतना शिविर आयोजित किया गया। जनचेतना शिविर में उपस्थित नागरिकों को समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता, उनके विधिक अधिकारों तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जाति प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियों से अवगत कराते हुए पेम्पलेट्स का वितरण किया गया। इस शिविर के माध्यम से कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अत्याचारों एवं अपराधों की रोकथाम, निवारण तथा पीड़ितों के अधिकारों के संरक्षण हेतु उपलब्ध कानूनी उपायों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर थाना अजाक से सउनि0 नरेश सिंह मौर्य, सउनि0 महेश सिंह कौरव, प्रआर0 जितेन्द्र सिंह राजावत, प्रआर0 इंद्रपाल सिंह तोमर, प्रआर0 कपिल जाटव, प्रआर0 प्रमोद कुमार त्रिपाठी, आर0 श्रीकांत पचौरी एवं आर0 गोविन्द सिंह उपस्थित रहे।
More Stories
अवैध रेत परिवहन के खिलाफ रात में छापामार कार्रवाई, बेहट रोड से डंपर जब्त
कोतवाली दतिया पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में चोरी का खुलासा, चोरी गए सोने-चांदी के कीमती जेवरात बरामद
ग्वालियर आबकारी विभाग की दबिश – 25 हजार लीटर अवैध शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार