February 24, 2026

मेले में संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप संपन्न

ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं ग्वालियर डिस्ट्रिक बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्वालियर-चंबल अंचल के 100 से अधिक शरीर साधकों (बॉडी बिल्डर्स) ने हिस्सा लेकर अपनी दमदार मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर स्टेज पर अपनी फिटनेस और बॉडी प्रेजेंटेशन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। निर्णायक मंडल में रेहान शेख, फैजान शेख, अभिषेक रोमर, नमित सक्सेना और अंकित तोमर शामिल रहे, जिन्होंने सर्वसम्मति से विजेता और उपविजेताओं की घोषणा की।

🏆 बॉडी बिल्डिंग

प्रथम: ओम बरेटा

द्वितीय: अभिषेक गोयल

तृतीय: शुभम आर्य

🏆 मेंस फिजिक कैटेगरी

प्रथम: शुभम आर्य

द्वितीय: स्वयं राजावत

तृतीय: हर्ष भदौरिया

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया, सलमान पठान, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह नाती, श्याम सिंह चौहान, आशुतोष माहेश्वरी, मेला आयोजन प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव, जनभागीदारी अध्यक्ष रामअवतार बैस, पार्षद शिवसिंह यादव, पूर्व कार्यपरिषद सदस्य विवेक भदौरिया, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव साहू और समाजसेवी अरविंद भदौरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दीं।