🏗️ 4 बीघा भूमि हुई मुक्त
📍 ग्वालियर। जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भाटखेड़ी ग्राम में 4 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
👉 कार्रवाई में दो पक्के और दो कच्चे मकान, बाउंड्रीवॉल, आरसीसी रोड, अवैध पुलिया और सड़क को मशीनों की मदद से हटाया गया।
💰 अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

🚜 कार्रवाई में शामिल अधिकारी
-
एसडीएम अतुल सिंह
-
तहसीलदार कुलदीप दुबे और शिवदत्त कटारे
-
झांसी रोड व सिरोल थाना प्रभारी
-
नगर निगम का मदाखलत दस्ता
👉 प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों और आमजन के आवागमन में बाधा डालने वाले अतिक्रमणों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
More Stories
प्रशासन और समाज की साझी पहल से मर्सी होम में लौटी मुस्कान
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: संपत्तिकर शिविरों से एक दिन में ₹1 करोड़ राजस्व
आरटीओ टैक्स छूट में लेतलाली से ऑटोमोबाइल सेक्टर संकट में, व्यापारी चिंतित