ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के शहीद भगत सिंह मण्डल में आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।इस शिविर की शुरुआत कल जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया एवं संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. निशांत खरे के मुख्य आतिथ्य में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पितृपुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया गया। प्रारंभिक सत्र में “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर डॉ. निशांत खरे ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इसके बाद ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने “अंत्योदय से संतृप्ति” विषय पर केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पहले दिन का समापन सामूहिक भोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, वहीं सभी कार्यकर्ताओं का रात्रि विश्राम शिविर स्थल पर ही रहा। दूसरे दिन प्रातः 5:30 बजे जागरण, योग एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे—
भाजपा का इतिहास एवं विकास — जयप्रकाश राजोरिया
भाजपा की कार्य पद्धति — मीना सचान
बूथ प्रबंधन — विनय जैन
प्रदेश सरकार की योजनाएं — समीक्षा गुप्ता
मीडिया एवं सोशल मीडिया — राघवेंद्र कुशवाह
कार्य विस्तार — विवेक जोशी
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। अंत में, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।
More Stories
सांसद कुशवाह ने किया सचिन तेंदुलकर मार्ग का उन्नयनीकरण कार्य का भूमिपूजन
फाग गीतों और राधा-कृष्ण लीलाओं के बीच भाजपा का होली मिलन समारोह संपन्न
135 जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराईं “आटा चक्की”