आईजी अरविंद सक्सेना ने फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल को दिखाई हरी झंडी, डीआईजी अमित सांघी और एसएसपी धर्मवीर सिंह रहे मौजूद।
ग्वालियर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित समारोह में पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (FRV) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीआईजी अमित सांघी और एसएसपी धर्मवीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशन में शुरू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं को और अधिक तत्पर एवं प्रभावी बनाना है। हाईटेक FRV गाड़ियां जीपीएस, वायरलेस, डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस हैं।
डायल-112 सेवा अब हर आपात स्थिति में नागरिकों की पहली सुरक्षा ढाल साबित होगी।
More Stories
व्यस्त बाजार में भीषण आग का कहर, दम घुटने से हुई महिला की मौत
सिविल हॉस्पिटल हजीरा में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण
जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न