ग्वालियर। आज सिविल हॉस्पिटल हजीरा में एचपीवी (HPV) वैक्सीन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी डॉ. नायक, डॉ. रश्मि मिश्रा, डॉ. बिंदु सिंगल, डॉ. उषा चौरसिया, डॉ. रूपिंदर कालरा सहित अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में वैक्सीन का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के दौरान महादेवी जी (वैक्सीनेटर) एवं ज्योति चौहान (कोल्ड चेन ऑपरेटर) ने बच्चों को एचपीवी वैक्सीन लगाई।
यह कार्यक्रम वॉर्ड नंबर 32 की आशा कार्यकर्ता तथा आरती शाक्या (वार्ड नंबर 11 की आशा कार्यकर्ता) एवं एएनएम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब 14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर सहित एचपीवी संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराकर उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं। अस्पताल प्रशासन ने इसे जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताया।
More Stories
जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जनसंपर्क विभाग को प्रथम मैच में विजय
प्रशासन और समाज की साझी पहल से मर्सी होम में लौटी मुस्कान