ग्वालियर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल हजीरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रशांत नायक, प्रभारी सिविल अस्पताल ने की।
कार्यक्रम के अंतर्गत तनाव मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के लिए हार्टफुलनेस योगाभ्यास एवं शीतलीकरण अभ्यास कराया गया, जिसका संचालन डॉ. बिंदु सिंघल ने किया। मंच संचालन डॉ. रूपिंदर कालरा यादव और समन्वय डॉ. रश्मि मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सक व स्टाफ ने खाने में तेल, चीनी और नमक कम करने तथा नशे से दूरी बनाने की शपथ ली।
सभी को यह संदेश दिया गया कि –
“हर एक धड़कन मायने रखती है, इसलिए हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।”
More Stories
नीट परीक्षा 2026: कलेक्टर और एसएसपी ने लिया सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा
वीरांगना लक्ष्मीबाई को सर्वदलीय श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई गई शपथ
रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज ने दिव्यांग बच्चों के लिए भेंट की उपयोगी सामग्री