💡वार्ड-4 में किया समस्याओं का निरीक्षण और दिए त्वरित समाधान के निर्देश
ग्वालियर।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को उपनगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक-4 का दौरा कर जनसमस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव, बिजली, सड़क और सीवर व्यवस्था की स्थिति देखी और अधिकारियों को मौके पर ही तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
मंत्री तोमर ने स्पष्ट कहा 👉 “जनता के संकट की घड़ी में मैं सदैव एक सेवक की तरह आपके साथ खड़ा रहूँगा। हर समस्या का समय पर समाधान किया जाएगा।”
इस मौके पर जिला प्रशासन, नगर निगम, बिजली वितरण कंपनी और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
🔎 निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने कोटेश्वर मंदिर क्षेत्र, स्टोर एरिया, ओमनगर और विनय नगर सहित आसपास के इलाकों की समस्याओं का जायजा लिया और ज़िम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।
✅ मुख्य बिंदु
-
वार्ड-4 में मंत्री तोमर का दौरा
-
बिजली, जलभराव और सीवर की समस्याओं का निरीक्षण
-
मौके पर ही अधिकारियों को दिए निर्देश
-
जनता को आश्वासन – “सेवक की तरह हर संकट में साथ खड़ा रहूँगा”
More Stories
व्यस्त बाजार में भीषण आग का कहर, दम घुटने से हुई महिला की मौत
सिविल हॉस्पिटल हजीरा में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण
जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न