ग्वालियर। अयोध्या नगरी फूलबाग मैदान में आचार्य श्री सुबल सागर महाराज एवं मुनिराजों के सानिध्य में 11 से 16 नवंबर तक श्री चौबीसी तीर्थंकर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन मंगलवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ग्रेटर व समन्वयक जैन मिलन ग्वालियर की ओर से नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला से विशाल मंगल कलश घटयात्रा निकाली गई। जिसमे 24 माता पिता, 24 सौधर्म इंद्र के साथ इंद्र इंद्राणी के द्वारा अनुष्ठान के लिए राजा महाराज।के वेशभूष में शोभायात्रा में सवार होकर निकले।
आयोजन समिति के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि श्री चौबीसी तीर्थंकर पंचकल्याण महोत्सव का आगाज आज सुबह विशाल मंगल कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। यह शोभायात्रा नई सड़क से शुरू होकर गस्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल, शिंदे की छावनी, डीडी मॉल के सामने से होते हुए कार्यक्रम स्थल अयोध्या नगरी फूलबाग मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में सबसे आगे युवा जैन ध्वजा लेकर व हाथी पर सौधर्म इंद्रा जैनध्वजा लेकर चल रहे थे।

वही भगवान के माता पिता, धन कुबेर ओर इंद्रा-इंद्राणिया बाग्गियो मे सवार थे। महिलाएं एक जैसे केसरिया कलर की साड़ियां पहनकर मंगल कलश सिर पर रखकर व मंगल गीत गाकर चल रही थी। आकर्षक बैंड पर युवक और युवातिया नृत्य कर थे। महिला सगंठनो ने पूरे रास्ते डांडिया गरबा खेलाती हुई चल रही थी। ढोल ताशे के साथ रथ में भगवान जिनेंद्र की प्रतिमाएं विराजित थी। जैन समाज के लोगो ने अपने घर के द्वारे पर भव्य रंगोली बनकर रथ की आगवानी के साथ आचार्य श्री सुबल सागर महाराज के पाद प्रक्षालन के साथ भगवान जिनेद्र की भव्य आरती उतारी।
पंचकल्याणक के प्रतिष्ठाचार्य विद्वानों को अनुष्ठान के लिए वस्त्र देकर आमंत्रित किया
महोत्सव के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि अनुष्ठान के लिए आचार्य निमंत्रण आचार्यश्री सुबल सागर महाराज और के पंचकल्याण महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य पंडित आशीष भैयाजी को आमंत्रित आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज जैन कालेज, महामंत्री बालचंद्र जैन, स्वागत अध्यक्ष पदमचंद जैन, विनय कासलीवाल, राजेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, प्रमोद जैन आदि ने किया। संचलान मंच विनय कासलीवाल ने किया।
पंचकल्याण महोत्सव का शुभारभ 24 ध्वजारोहण और अयोध्या नगर उद्घाटन के साथ हुआ
पंचकल्याण महोत्सव का शुभारंभ आचार्य श्री सुबल सागर महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य आशीष भैयाजी ने मंत्र उच्चारण के साथ मुख्य ध्वजारोहणकर्ता महेंद्र कुमार शीला टोंग्या परिवार के साथ 24 परिवारों ने एक साथ शुभारंम किया। अयोध्या नगरी पांडला का फीट खोलकर श्रीजी आगवानी के साथ प्रवेश कर जयकारों के साथ मंच का उद्घाटन किया।
इंद्रो ने अभिषेक व इंद्राणीयों ने की वेदी शुद्धि- पंच कल्याणक महोत्सव में इंद्रो ने भगवान जिनेन्द्र का कलशो से अभिषेक किया। महिलाओ मंगल कलशों के जल से पंडाल और वेदी शुद्धि की क्रिया जैन विधि के अनुसार कराई। इसके बाद इंद्रा-इंदाणियों ने इंद्रा प्रतिष्ठा, याग विधान में प्रभु आराधना के साथ पूजन कर अर्घ्य समर्पित किए।
रात्रि में नाभिराय का दरबार लगा, माता मरूदेवी ने देखे 16 सपने-तीर्थंकर भगवान के गर्भ मे आने से पहले ही पृथ्वी पर शुभ लक्षण दिखाई देने लगते है। ठीक इसी तरह भगवान आदीनाथ की माता मरूदेवी को 16 सपने दिखाने के साथ आभास कराया कि आने वाले समय मे उनके गर्भ से तीर्थंकर पैदा होगे। पंच कल्याणक पहले दिन रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर यही दृश्य प्रस्तुत किया गया। गर्भ क्रियाएं संपन्न कराई।
आज गोद भराई, नाभिराय दरबार में 16 स्वप्न फल ओर 56 कुमारियों की भेट होगा। आयोजन के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से इंद्रो के द्वारा भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक ओर शांतिधारा ओर पूजन होगी। 9 बजे से आचार्य श्री के प्रवचन होगे। वही दोपहर में 01 बजे से माता पिता की गोद भराई होगी। वही शाम को महाआरती के साथ नाभिराय का दरबार में माता मारुदेवी के 16 स्वप्न फल ओर 56 कुमारियों की भेट कार्यक्रम होगा।
More Stories
“गुरुदेव के स्वागत में उमड़ा जैन समाज—माधोगंज मंदिर पर पाद प्रक्षालन, शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ”
ग्वालियर के बनवार स्थित दिगंबर आदिनाथ जैन मंदिर जीर्णोद्धार के लिए शिलान्यास होगा आयोजित
सत्य कभी नहीं छिपता चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले सत्य की हमेशा विजय होती है– शुभम अग्निहोत्री